Monday, 31 January 2011

काले धन का सफेद चिट्ठा

भारत में हर साल 210 अरब रुपये की रिश्वत ली और दी जाती है, जो जीडीपी का लगभग पौने परसेंट है। हम और आप हर कहीं घूस देते हैं। चाहे वो एडमिशन कराना हो.. या फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनाना या पासपोर्ट बनाना। यही नहीं अब तो खुले आम लोग घूस मांगते हैं। पैन कार्ड बनवाने या फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोग एड देकर घूस मांग रहे हैं। वहीं अब ये एक स्टडी से भी साबित हो गया है।
सौ में से 80 न सही लेकिन एक स्टडी से ये खुलासा जरूर हुआ है कि भारत में सौ में से 54 लोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत में भ्रष्टाचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। एक सर्वे से खुलासा हुआ है कि इस देश में रहने वाले 100 में 54 लोग बेईमान हैं। ये खुलासा हुआ है गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनलकी रिपोर्ट से। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल यहां हर दूसरे शख्स ने अपना काम कराने के लिए अधिकारियों को रिश्वत दी। वहीं खुलासा हुआ है कि पुलिस रिश्वत लेने के मामले में नंबर वन है। देश में 100 में 54 लोग भ्रष्ट हैं। जो अपना काम करवाने के लिए भ्रष्टाचार का सहारा लेते हैं। फिर चाहे इसके लिए वो घूस दें या घूस लें।
 इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल भारत में अपना कोई न कोई जरुरी काम करवाने के लिए 54 परसेंट लोगों ने रिश्वत दी। यानि देश का हर दूसरा शख्स रिश्वत देने में यकीन रखता है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार पुलिस डिपार्टमेंट में है। भारत में टू जी स्पेक्ट्रम जिसने देश को 1 लाख 76 हजार करोड़ का चूना लगाया। भ्रष्टाचार की मुंबई में आदर्श इमारत भी इसी बात को दर्शाती है। कॉमनवेल्थ में सैकड़ों करोड़ का घोटाला भी इसी इसी ओर इशारा करता है। भारत में फैल रहे भ्रष्टाचार के कैंसर को भी बेपर्दा किया है इस स्टडी ने। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आप और हम कोई न कोई काम निकलवाले के लिए सरकारी कर्मचारी को घूस जरूर देते हैं। घूस लेना और देना दोनो ही देश में काले धन को बढ़ावा दे रहा है।

No comments:

Post a Comment