Monday, 17 January 2011


पेट्रोल कंपनियों ने एक बार फिर घाटे का रोना रो कर पेट्रोल की कीमत बढ़ाने का एलान कर ही दिया। पिछले एक महीने में पेट्रोल की कीमत करीब पांच रुपए बढ़ गई है। और 25 जून के बाद से अब तक कंपनियों ने तकरीबन नौ रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। विपक्ष के हंगामे के बावजूद सरकार ने आम जनता को राहत नहीं दी। वहीं पेट्रोल की कीमत बढ़ने के बावजूद पिछले छह महीने में पेट्रोल की खपत 15 परसेंट बढ़ी है। लगता है कि अब लोगों को भी बढ़ी कीमतों की आदत हो गई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत के कारण अब पेट्रोल कार की मांग में गिरावट आ सकती है। कुछ हो न हो लेकिन ये सरकार और तेल कंपनियों के लिए खतरे की घंटी जरूर है। तेल कंपनियों को हो रहे कुल घाटे का 20 परसेंट हिस्सा पेट्रोल की वजह से हो रहा है। वहीं डीजल पर घाटा कुल घाटे का 60 परसेंट है। वहीं अब डीजल कार की मांग बढ़ने से सरकार पर डीजल की कीमत को डीकंट्रोल करने का दबाव बढ़ जाएगा। वहीं इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को पिछले छह महीने में डीजल, गैस और केरोसीन पर 40 हजार करोड़ का घाटा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें से सिर्फ डीजल पर 25 हजार करोड़ का घाटा होना तय है। सरकार पहले से ही बढ़ती महंगाई से बुरी तरह झुलसी है। और अब वो डीजल की कीमत बढ़ा कर लोगों के गुस्से का इंताह नहीं लेना चाहेगी। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में लगातार भढ़ोत्तरी से भी कंपनियों पर दबाव बना हुआ है। आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमत $100 प्रति बैरल तक जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाएगी। वहीं महंगाई के दबाव में सरकार डीजल की कीमत में इजाफा करने से घबराएगी। यदी ऐसा होता है तो कंपनियों पर दबाव और बढ़ेगा। हालांकि सरकार एक काम और कर सकती है। पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करने और कंपनियों के घाटे को पाटने के लिए सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स को कम कर सकती है।

दिल्ली में प्रति लीटर ईंधन में टैक्स का ढांचा

पेट्रोल

कस्टम ड्यूटी- 3.2 फीसदी
एक्साइज ड्यूटी- 14.7 फीसदी
स्टेट वैट- 16.7 फीसदी
बिना टैक्स का दाम-51.4 फीसदी

डीज़ल

कस्टम ड्यूटी- 4.7एक्साइज ड्यूटी- 4.74 स्टेट वैट- 4.43बिना टैक्स के दाम कुल मूल्य का- 70.8 फीसदी


विदेशों में प्रेट्रोल की कीमतें

भारत           55.86 रुपए
पाकिस्तान    31.43  रुपए
नेपाल          49.87   रुपए
श्रीलंका         63.96   रुपए
यूएई           18.40  रुपए
सउदी अरब   5.71   रुपए
बहरीन         9.57   रुपए
कतर          9.82   रुपए
यूएसए        26.98   रुपए
ऑस्ट्रेलिया   43.84  रुपए


No comments:

Post a Comment