जब देश में टमाटर, प्याज, पेट्रोल और बीयर की एक ही कीमत पर मिलने लगे तो इसे क्या कहेंगे। ये तो अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा वाली कहानी को चरितात्र करता है। ऐसे में आप क्या कहेंगे। आसमान छूती महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। महंगाई से सभी वर्ग काफी परेशान हैं। राशन सामग्री, हरी सब्जियों के मूल्य ने जेबें ढीली कर दी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब वर्ग के लोगों का हो रही है। दिनभर मजदूरी करने के बाद भी दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं। मध्यम वर्ग के लोगों का महीने का बजट सप्ताह भर में ही समाप्त हो जाता है। वहीं पेट्रोल के दाम सुन कर तो लोग पैदल जाने में ही भलाई समझ रहे हैं। पेट्रोल की कीमत पिछले छह महीने में 17 परसेंट बढ़ गई है। और सरकार के कान पर जूं भी नहीं रेंग रहा है। सरकार का मानना है कि कीमत में जब ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी तभी वो हस्तक्षेप करेगी। ये तो अंधेर नगरी, चौपट राजा वाली कहानी की तरह ही हो गया है । अब हम आपको बताते हैं कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्याज, पेट्रोल और बीयर की कीमत एक हो गई है। दिल्ली में प्याज जहां 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं पेट्रोल 60 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा एक बोतल बीयर के लिए भी आपको खर्च करने होंगे करीब 60 रुपए। वहीं एक किलो टमाटर भी अब 60 रुपए किलो मिलने लगा है। इन चारों की कीमत देखते हुए लगता है कि सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है। हालांकि पेट्रोल के दाम बढ़ते ही लोगों को झटका लगा है। महंगाई पर सबसे ज्यादा असर डीजल और पेट्रोल के दामों का होता है। लोगों को डर है कि अब फिर से महंगाई बढ़ने का चक्र शुरू हो सकता है। अगर और महंगाई बढ़ी तो आम आदमी के लिए जीना मुश्किल हो जाएगा। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का सबसे ज्यादा प्रभाव आम आदमी पर पड़ने वाला है।
No comments:
Post a Comment